दिल्ली मंदिर निर्देशिका
सभा और उससे जुड़े समुदायों द्वारा सेवित दिल्ली भर के सनातन धर्म मंदिर।
सभा और उससे जुड़े समुदायों द्वारा सेवित दिल्ली भर के सनातन धर्म मंदिर।
जनकपुरी
28 जनवरी 1984 को डी ब्लॉक, जनकपुरी में स्थापित। यहाँ प्रतिवर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। शारदीय एवं वासन्तिक नवरात्र के अवसर पर दुर्गा स्तुति पाठ, कन्या पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है, तथा अन्नकूट का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ विशाल भंडारे के साथ मनाया जाता है। होली मंगल मिलन समारोह मनाया जाता है, और शिवरात्रि का पावन पर्व चार प्रहर पूजन के साथ मनाया जाता है। निर्जला एकादशी पर छबील लगाई जाती है। समय-समय पर विद्वान कथावाचकों द्वारा श्री राम कथा, श्रीमद्भागवत, शिव पुराण आदि का साप्ताहिक आयोजन कराया जाता है। समय-समय पर हेल्थ चेकअप कैंप लगाया जाता है, तथा जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क कॉपी, पेंसिल, जर्सी, स्कूल ड्रेस इत्यादि प्रदान किया जाता है।
स्थापना: 1984 (28 January)
डी ब्लॉक, जनकपुरी, नई दिल्ली — 110058